मुजफ्फरनगर में शराब के ठेकों पर धडाधड छापे, मची अफरा-तफरी

मुजफ्फरनगर। आबकारी विभाग की टीम ने नगर में शराब ठेकों की जांच की। शराब की वैधता, स्टाक व बिक्री रजिस्टर को गहनता से देखा। ओवररेट की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

आबकारी निरीक्षक कमलेश्वर कश्यप ने टीम के साथ शराब के ठेकों की जांच की। शराब की बोतल पर लगे बारकोड की गहनता से छानबीन की। शराब की वैधता, स्टाक व बिक्री रजिस्टर की पड़ताल की गई। ग्राहकों से ओवर रेट के बारे में जानकारी ली गई। ग्राहकों से मधुर व्यवहार बनाए रखने को कहा गया। ओवररेट की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान ठेकों पर कोई कमी नहीं मिली। अभियान ठेका संचालकों और सेल्समैनों में अफरातफरी मची।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *