मुजफ्फरनगर में वोल्वो बस डिवाइडर से टकराई, पांच घायल, यात्रियों में मची चीखपुकार

मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र में गुरुवार को देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें पांच यात्री घायल हो गए।

राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर बुढ़ाना अंडरपास के समीप कार को बचाने के प्रयास में देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की वोल्वो बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बस खाई में गिरने से बाल-बाल बची। हादसे में चालक शारिक निवासी रूड़की सहित पांच यात्री घायल हो गए। घटना से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया! पुलिस ने लोगों की मदद से चालक और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायलों को सेंट फ्रांसिस हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने चालक को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। बताया गया कि बस में 18 यात्री सवार थे थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *