मुजफ्फरनगर में लूट की योजना बना रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। भुम्मा नहर पटरी पर गश्त के दौरान पुलिस की चार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित गंगनहर पटरी पर लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर रात्रि पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। भुम्मा नहर पुल पर लूट के इरादे से खड़े चार बदमाशों ने पुलिस को आता देख फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए चारों बदमाशों को दबोच लिया।

पकड़े गए बदमाशों ने नाम सन्नी पुत्र गुरमीत निवासी शाहपुर तथा धर्मेन्द्र उर्फ काले पुत्र मुखराम निवासी मायानगर थाना रामराज व बहसूमा थानाक्षेत्र के आर्यनगर निवासी अतुल उर्फ तोतला पुत्र मेहर सिंह, रामराज के मोहल्ला आशारामपुरी निवासी देवा पुत्र लाल बहादुर बताए। पुलिस को बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस व एक चाकू व एक छुरी तथा एक बाइक मिली है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *