मुजफ्फरनगर में रील के लिए बीच सड़क पर किया भद्दा डांस, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा

मुजफ्फरनगर में रील के लिए बीच सड़क पर किया भद्दा डांस, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय हरकतें करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला खतौली कस्बे से सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा सड़क पर रील बनाने के दौरान किए गए भद्दे डांस का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

वायरल वीडियो में एक युवक बीच सड़क पर अशोभनीय अंदाज में डांस करता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि उसकी हरकतों से राहगीरों को परेशानी हुई और वहां से गुजर रही छात्राएं भी असहज हो गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो छात्राओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन युवक की गतिविधियों के कारण उन्हें कुछ देर रुकना पड़ा और उसके हटने के बाद ही वे आगे जा सकीं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतों पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले का संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान रोबिन पुत्र संजय निवासी मखेड़ी गांव के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के तहत संबंधित कानूनी धाराओं में कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय व्यवहार, यातायात में बाधा उत्पन्न करने या लोगों को असुविधा पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए ऐसे मामलों में कड़ी निगरानी की मांग की है।

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए कानून और सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *