मुजफ्फरनगर में मासूम किशोर को मारी गोली

मुजफ्फरनगर में मासूम किशोर को मारी गोली

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में दो अलग-अलग समुदाय के बीच विवाद इतना बढ़ा की एक किशोर ने दूसरे किशोर के सीने पर तमंचा लगाकर गोली चला दी। गोली लगने से गंभीर किशोर को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया।

मामला सैदपुरा खुर्द गांव का है, जहां 15 वर्षीय अबुजर अली परचून की दुकान पर कोल्ड-ड्रिंक लेने गया था। दुकान पर ही किसी बात पर गांव के प्रशांत से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद प्रशांत सीधे अपने घर पहुंचा और तमंचा उठा लाया। तमंचा उठाकर सीधे अबुजर के सीने पर तान दिया और बिना कुछ सोचे-समझे गोली मार दी।

मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं, मौके पर पहुंचे एसएसपी अभिषेक यादव ने गांव का जायजा लिया और भारी मात्रा में पुलिस फोर्स को तैनात भी किया। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है और घायल अबुजर को मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *