मुजफ्फरनगर में बालिका की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा, शव रख लगाया जाम, पुलिस ने बजाया लट्

मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में मां बेटी को कुचलने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। पोस्टमार्टम से शव घर पहुंचने पर अंतिम संस्कार करने के बजाए स्वजन व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में बुधवार देर शाम को सड़क किनारे को उपले पाथ रही रीना और उसकी 11 साल की बेटी खुशी को कार चालक ने कुचल दिया था। हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी मां अस्पताल में भर्ती है।

गुरुवार को पहले ग्रामीणों ने कोतवाली पर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर के बाद बालिका का शव पोस्टमार्टम से घर पहुंचा तो स्वजन व ग्रामीण बिफर पड़े। उन्होंने शव को खतौली जानसठ मार पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपित के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

हंगामा में जाम की सूचना पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने ग्रामीणों व स्वजन से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई।

मामले को लेकर पीड़ितों में आक्रोश उभर गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। स्वजन आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *