मुजफ्फरनगर में बड़े BJP नेता ने किया पत्नी की हत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के फलौदा गांव निवासी भाजपा नेता की पत्नी ने पति पर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गांव निवासी महिला मंजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका पति अमरीश त्यागी पुत्र नकली त्यागी शादी के बाद से उसे परेशान कर रहा है। आए दिन बच्चों से गाली-गलौज कर परेशान करता है। बताया कि 12 जुलाई को पति ने उसके शरीर को गरम चाकू व चिमटे से दागा। यहीं नहीं उसने आग लगाकर उसकी हत्या का प्रयास किया।

पीड़िता ने बताया कि आए दिन बंधक बनाकर प्रताड़ित करता है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पहले भी दो शादी कर चुका है आरोपित आरोपित अमरीश त्यागी भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा में मंडल महामंत्री है। बताया गया है कि अमरीश की पहले भी दो शादी हो चुकी हैं। पीड़िता से उसने तीसरी शादी की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *