मुजफ्फरनगर में बच्चों से लूट मचाने वाले स्कूलों पर बडी कार्यवाही की तैयारी, चलेगा चेकिंग अभियान, दर्ज होंगे मुकदमे जिला विद्यालय निरीक्षक ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ

मुजफ्फरनगर। जनपद में किताबों के नाम पर लूट मचाने वाले स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग कडी कार्यवाही करने की तैयारी में है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है, जिनमें अनाधिकृत प्रकाशकों की किताबें पढाई जाएगी। इस संबंध में जनपद के स्कूलों में चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।

 

ASB NEWS INDIA

 

 

मुजफ्फरनगर में बच्चों से लूट मचाने वाले स्कूलों पर बडी कार्यवाही की तैयारी, चलेगा चेकिंग अभियान, दर्ज होंगे मुकदमे

जिला विद्यालय निरीक्षक ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है, जिनमें अनाधिकृत प्रकाशकों की किताबें पढाई जाएगी।

17 mins ago

यूपी के इस स्‍कूल में टीचर्स ने उतरवाए छात्राओं के कपड़े, बीएसए ने किया सस्‍पेंड; जानें पूरा मामला

0

SHARES

 

 

 

मुजफ्फरनगर। जनपद में किताबों के नाम पर लूट मचाने वाले स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग कडी कार्यवाही करने की तैयारी में है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है, जिनमें अनाधिकृत प्रकाशकों की किताबें पढाई जाएगी। इस संबंध में जनपद के स्कूलों में चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।

जिला विद्‍यालय निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि सचिव ,उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं में पढ़ाये जाने वाली विभिन्न विषयों की पुस्तकों की सूची जारी की गयी थी जिसको सभी प्रकाशकों, पुस्तक विक्रेताओं, प्रधानाचार्यों तथा शिक्षकों के संज्ञान में लाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार भी कराया गया। शासन द्वारा इन विद्यालयों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को ध्यान में रखते हुए एन॰सी॰आर॰आर॰टी॰ के पाठ्यक्रम पर आधारित अत्यन्त सस्ती पुस्तकें उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है, परंतु कुछ प्रकाशक, पुस्तक विक्रेता, प्रधानाचार्य तथा शिक्षकगण शासन की योजना को पलीता लगाने के काम में मशगूल हैं।

कतिपय प्रधानाचार्य तथा शिक्षकगण बच्चों को इस वर्ष हेतु निर्धारित किए गए प्रकाशकों की पुस्तकें लगाने के स्थान पर अनाधिकृत प्रकाशकों की किताबें ख़रीदने हेतु बच्चों और अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं जिससे बच्चों और उनके अभिभावकों के आर्थिक शोषण की शिकायतें पूरे प्रदेश में प्राप्त हो रही हैं। आप मीडिया के भाई बहनों के माध्यम से मैं जनपद मुज़फ़्फ़रनगर के सभी पुस्तक विक्रेताओं, प्रधानाचार्यगण तथा शिक्षकों से अनुरोध करता हूँ की किसी भी हालत में अपनी दुकानों/ विद्यालयों में किसी भी अनधिकृत प्रकाशक की किताबें ना तो रखीं जायें, ना ही बिक्री की जाय और ना ही विद्यालयों में पढ़ाई जायें।

इसको सुनिश्चित करने के लिए ज़िला प्रशासन और मेरे स्तर से जनपद के सभी क्षेत्रों में टीम बनाकर किताबों की दुकानों तथा विद्यालयों में जाँच करायी जायेगी, यदि किसी भी पुस्तक विक्रेता के यहाँ अनधिकृत प्रकाशकों की किताबें पायी जाती हैं या किसी विद्यालय में अनधिकृत प्रकाशकों की किताबें बच्चों के पास पायी जाती हैं या शिक्षक पढ़ाते हुए पाए जाते हैं तो बिना हिचक सख़्त कार्यवाही करते हुए निकटवर्ती पुलिस स्टेशन में एफ़॰आई॰आर॰ दर्ज करायी जायेगी जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बंधित पुस्तक विक्रेता और विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक का होगा। कृपया सर्वसम्बंधित अवगत हों तथा शासन एवं विभाग के आदेशों निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करायेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *