मुजफ्फरनगर में पेपर मिल में लगी भयंकर आग, लाखो की सम्पति जलकर राख

मुज़फ्फरनगर। जनपद के सिल्वर पल्स एंड पेपर मिल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर स्थित सिल्वर पल्स एंड पेपर मिल में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। कर्मचारियों ने मिल के समरसिबल पंप और पानी के टैंकरों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग काबू नहीं हुई। इसके चलते कर्मचारियों ने भी इधर-उधर भागकर जान बचाई।

सूचना पर चीफ फायर आफिसर (सीएफओ) रमाशंकर तिवारी दमकल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं लग सका। पड़ोसी मिलों ने भी की मदद की। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *