मुजफ्फरनगर में नूपुर शर्मा के खिलाफ गलत पोस्ट डालने पर युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के बारे में अशोभनीय पोस्ट वायरल करने वाले आरोपी गांव आखलौर निवासी रिजवान मलिक को रोहाना चौकी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।

सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि रिजवान मलिक पुत्र इंतजार ने कई दिन पहले भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करते हुए फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा था। शनिवार को इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी रिजवान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसका मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। आरोपी ने टिप्पणी वायरल करना स्वीकार कर माफी भी मांगी। बताया कि पोस्ट करने के बाद वह डर गया। उसने पोस्ट रदद भी कर दी थी। सीओ के मुताबिक रोहाना चौकी प्रभारी राजीव शर्मा की ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।

जब से कानपुर में हिंसा हुई है, तब से सभी सोशल मीडिया की निगरानी कराई जा रही है। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर साइबर, सर्विलांस और खुफिया तंत्र की टीम चौबीस घंटे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले सभी संदेशों पर पैनी निगाह बनाए हुए है। एसएसपी ने कहा कि कोई भी सोशल मीडिया व फेसबुक पर गलत पोस्ट वायरल न करें। पता चलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *