मुजफ्फरनगर में चलती बस से गंगनहर में कूदी छात्रा, मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर। जनपद के भोपा थाना क्षेत्र में आज सुबह गंगनहर पुल से एक स्कूली छात्रा के चलती बस से गंगनहर में कूदने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद आसपास के सैंकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। लोगां ओर गोताखोरों द्वारा छात्रा की तलाश की गई।

प्राप्त जानकारी ने अनुसार जनपद के भोपा थाना क्षेत्र में स्थित गंगनहर पुल पर आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक स्कूली छात्रा ने चलती बस से गंगनहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद आसपास के सैंकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि भोपा गंग नहर में आये दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं इसलिए इस पुल को लोग अब सुसाइड प्वाइंट का नाम भी देने लगे हैं।

घटना के बाद लोगों एवं गोताखोरों द्वारा छात्रा को बचाने का प्रयास किया गया। इस दौरान छात्रा का तो कोई सुराग नहीं मिला पर छात्रा का बैग बरामद हुआ है। बैग में मिले कागजो के आधार पर छात्रा की पहचान गांव छछरौली निवासी के रूप में हुई है। समाचार लिखे जाने तक लोग छात्रा की तलाश में जुटे थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *