मुजफ्फरनगर में गर्भवती पत्नी और साली को दूसरी मंजिल से फेंका, गंभीर हालत में भर्ती

मुजफ्फरनगर में गर्भवती पत्नी और साली को दूसरी मंजिल से फेंका, गंभीर हालत में भर्ती

मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर के चरथावल में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी तथा साली को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। दोनों घायलों को पहले सीएचसी चरथावल ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत होने के चलते दोनों को हायर सेंटर रैफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बघरा थाना तितावी निवासी इंतजार ने थाना चरथावल पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि दो वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी शाइस्ता की शादी चरथावल में की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका दामाद तथा उसके परिवार वाले बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते आ रहे है। बताया कि उसकी बेटी 7 माह की गर्भवती है। बताया कि उसकी 14 वर्षीय दूसरी बेटी भी शाहीन भी शाइस्ता के पास गई हुई थी। आरोप कि शाइस्ता के पति तथा उसके जेठ आदि ने उस पर दहेज का दबाव बनाया। जिसके बाद मारपीट करते हुए दोनों को चरथावल में दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

 

पीड़िता के पिता इंतजार की तहरीर पर थाना चरथावल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल यशपाल सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *