मुजफ्फरनगर में असामाजिक तत्व की हरकत से जमकर बवाल, भारी तनाव, मौके पर फोर्स

मुजफ्फरनगर में असामाजिक तत्व की हरकत से जमकर बवाल, भारी तनाव, मौके पर फोर्स

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा स्थित मंदिर में देव प्रतिमाओं को खंडित किये जाने के बाद हंगामा हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपित को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके चलते क्षेत्र में तनाव की स्तिथी बन गई। तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

बघरा के खटीकों वाले मंदिर में सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे एक युवक भीतर घुस गया। आरोप है कि युवक ने मंदिर में रखी देव प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। जैसे ही मंदिर में मौजूद पुजारी तथा अन्य श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी हुई तो हंगामा मच गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक को भी दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। जिसके बाद आरोपी पुलिस को साैंप दिया गया। आरोपी मुस्लिम संप्रदाय का बताया जा रहा है। सांपद्रायिक तनाव की आशंका के मद्देनजर मंदिर तथा आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस तैनात किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *