मुजफ्फरनगर में अग्निपथ पर गर्माहट, रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड समेत चप्पे-चप्पे पर पुलिस अलर्ट

मुजफ्फरनगर। जनपद में अग्निपथ योजना का विरोध रोकने के लिए रविवार को जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत नेशनल हाईवे और प्रमुख मार्गों पर लगातार गश्त कर रही है।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर जिले की पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थान, नेशनल एवं स्टेट हाईवे, मुख्य चौराहों पर गश्त की जा रही है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही है। एसएसपी ने सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, अराजकता फैलाने और साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। थाना पुलिस को निर्देश दिया गया है कि छोटी-बड़ी सूचना को गंभीरता से लेते हुए अपने उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जाए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *