मुजफ्फरनगर पुलिस क्रिकेट एकेडमी

मुजफ्फरनगर पुलिस क्रिकेट एकेडमी

मुजफ्फरनगर । पुलिस परिवार के बच्चों के लिए पुलिस क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन किया जा रहा है। पुलिस क्रिकेट एकेडमी जनपद की पुलिस लाईन में स्थित है। विशेषताएं-पूर्व उ0प्र0 रणजी खिलाड़ी/टैलेंट हंट चयन समिति के सदस्य निरीक्षक श्री विश्वजीत सिंह द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण हेतु 03 कोच( बैंटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग व फिटनेस) नियुक्त किए गए हैं।
क्रिकेट एकेडमी में 07-12 वर्ष एवं 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों का अलग-अलग ग्रुप बनाया गया है।
07-12 वर्ष के बच्चों को बेसिक प्रशिक्षण तथा 12 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा।
किसी भी जनपद के बच्चे इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। जनपद में हॉस्टल व्यवस्था भी उपलब्ध करायी जाएगी सीमित संख्या में।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *