मुंबई में दो फिल्मों के सेट पर आग लगी, एक व्यक्ति की मौत

मुंबई। मुंबई के उपनगर अंधेरी वेस्ट में शुक्रवार दोपहर बाद अगल-बगल के दो फिल्म सेट पर भीषण आग लग गई, जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे लगी आग पर पांच घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के महासचिव अशोक दुबे ने कहा कि दो फिल्म सेट आग में जल गए।

इनमें से एक सेट राजश्री प्रोडक्शंस और दूसरा सेट निर्देशक लव रंजन की नयी फिल्म का था। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, आग में घायल हुए मनीष देवाशी (32) को नगर निगम द्वारा संचालित कूपर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग एक अस्थायी पंडाल से शुरू हुई, जहां लकड़ी का कुछ सामान रखा गया था। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अशोक दुबे ने आरोप लगाया कि इन सेट को लगाने वाला ठेकेदार वही व्यक्ति था जिसने डेढ़ साल पहले बांगुर नगर में फिल्म का सेट बनाया था, जिसमें आग लग गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *