मीरजापुर में दर्दनाक हादसा: छत से गिरकर घायल महिला की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत

मीरजापुर में दर्दनाक हादसा: छत से गिरकर घायल महिला की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत

मीरजापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के भदावल गांव में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई 23 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजन के अनुसार गुरुवार तड़के करीब चार बजे पिंकी सिंह नींद से उठने के बाद छत के बारजे के पास पहुंची। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह आंगन में गिर गई। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई।

मृतका के पति राजबहादुर सिंह ने बताया कि पिंकी पिछले छह माह से मानसिक बीमारी का उपचार करा रही थी। वह अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्री श्रेया और छह माह की श्रेयांशी को छोड़ गई है। राजबहादुर खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *