मीरजापुर में दर्दनाक हादसा: खेत में सबमर्सिबल पंप चालू करते समय करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में कोहराम

मीरजापुर में दर्दनाक हादसा: खेत में सबमर्सिबल पंप चालू करते समय करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में कोहराम

मीरजापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी खुर्द गांव में बुधवार सुबह खेत की सिंचाई के दौरान सबमर्सिबल पंप चालू करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

कलवारी खुर्द निवासी 55 वर्षीय राजकुमार पटेल बुधवार सुबह अपने खेत पर सिंचाई के लिए सबमर्सिबल पंप चालू करने गए थे। इसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर खेत में गिर पड़े। घटना की जानकारी होने पर परिजन उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़िहान ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. आर.एस. वर्मा ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मड़िहान पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। किसान की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि करंट लगने से किसान की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *