मीरजापुर में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से नवविवाहित बाइक सवार की मौत, इसी साल हुई थी शादी

मीरजापुर में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से नवविवाहित बाइक सवार की मौत, इसी साल हुई थी शादी

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के समसपुर स्थित हॉस्पिटल के सामने एनएच-35 पर सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र का निवासी था। उसकी इसी वर्ष शादी हुई थी।

उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अलीनगर निवासी शनि चौहान उर्फ बादल चौहान (22) सोमवार को अपनी पत्नी को उसके मायके मांडा छोड़ने गया था। रात में वह वापस घर लौट रहा था। रात करीब 11:30 बजे समसपुर स्थित हॉस्पिटल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात करीब साढ़े तीन बजे कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने मृतक के परिजन को जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन रात में ही चुनार कोतवाली पहुंचे और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *