मेरठ। सामुदायिक केन्द्र, पांडव नगर में सूचना विभाग द्वारा सेवा पखवाडे के अंतर्गत मा0 प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व जनकल्याणकारी योजना पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन मा0 सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। मा0 सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियो ने प्रदर्शनी व मा0 प्रधानमंत्री जी पर आधारित पुस्तको का भी अवलोकन किया व उसे सराहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार ,मा0 सांसद राज्यसभा डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई, मा0 विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, मा0 एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, मा0 सदस्या उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती राखी त्यागी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व आमजन उपस्थित रहे।
