मारुति सुजूकी ने शुरु किया टूल एंड डाई प्रशिक्षण,इस सुविधा का छात्रों को मिलेगा लाभ

मारुति सुजूकी ने शुरु किया टूल एंड डाई प्रशिक्षण,इस सुविधा का छात्रों को मिलेगा लाभ

गुडग़ांव। ऑटो मोबाईल क्षेत्र की अग्रणी मारुति सुजूकी ने जिले के मानेसर स्थित राजकीय पॉलिटेक्रिक में स्थित अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एक अत्याधुनिक टूल एंड डाई प्रशिक्षण सुविधा का गत दिवस उद्घाटन किया। इस नई सुविधा का उपयोग मारुति सुजूकी द्वारा हरियाणा स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्रीकल एजूकेशन व गवर्नमेंट पॉलिटैक्रीक एजूकेशन सोसायटी द्वारा शुरु किए गए 3 साल के पाठ्यक्रम डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विद स्पेलाईजेशन इन टूल एंड डाई डिजायन में दाखिला लेने छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए किया जाएगा। केंद्र सरकार के स्किल इंडिया विजन के अनुरुप यह पहल टूल एंड डाई डिजायन, डई मैन्यूफैक्चरिंग, डाई असेंबली एंड ट्रायल और डाई मैंटीनेंस के क्षेत्र में कुशल कामगारों को तैयार करने में एक प्रमुख भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर प्रदेश के एडीशनल चीफ सेक्रेट्री आनंद मोहन शरण, मारुति सुजूकी के प्रबंध निदेशक व सीईओ हिसाशी ताकेउची, वाईस चेयरमैन केनिची आयुकावा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। आनंद मोहन शरण ने कहा कि इस सुविधा से कुशल कारीगर मिल सकेंगे। उन्होंने मारुति सुजूकी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी इस पहल से प्रदेश के अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सकेंगे। मारुति सुजूकी प्रबंधन ने कहा कि प्रबंधन ने कई आईटीआई को अपनाया हुआ है, जिनमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि छात्रों को तकनीकी नवीनतम जानकारी मिल सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *