मां शाकुंभरी विश्व विद्यालय सहारनपुर शिक्षक संघ चुनाव कल

मां शाकुंभरी विश्व विद्यालय सहारनपुर शिक्षक संघ चुनाव कल

मुजफ्फरनगर l मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर शिक्षक संघ संघ चुनाव 2022 के लिए 17-04-2022 को होने वाले चुनाव के लिए कल (15-04-22) नामांकन किया गया जिसमें 2 पैनल सामने आए और 22 लोगों ने नामांकन किया l अध्यक्ष पद के लिए डॉ सुनील कुमार सिंह और डॉक्टर वाई के शर्मा, उपाध्यक्ष के लिए डॉ संजय कुमार, रीता बोरा डॉ अनिल कुमार, डॉ निर्दोष कुमार मित्तल ,डॉ विशंभर पांडे, डॉ महेश कुमार और महामंत्री पद के लिए डॉक्टर संदीप गुप्ता डॉ अमित मलिक और संयुक्त सचिव पद के लिए डॉ सहदेव मान, डॉ सुनील कुमार श्रोती, नारायण सिंह, डॉ संजय मौर्य डॉ गुरुदेव सिंह, डॉ जयविंद्र तोमर, कोषा अध्यक्ष पद के लिए डॉक्टर गज राम सिंह डॉक्टर संतोष कुमारी और फपुक्टा प्रतिनिधि के लिए डॉ उमेश चंद, डॉ आलोक कुमार डॉ श्रीकांत और डॉ निर्भय कुमार सिंह ने नामांकन किया l

सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने पैनल की जीत के लिए सभी महाविद्यालयों में जनसंपर्क किया है और घोषणा पत्र जारी किए हैं दोनों पैनल में कुछ बातें समान है जैसे पुरानी पेंशन की बहाली आदि परंतु डॉक्टर सुनील कुमार सिंह व डॉक्टर संदीप गुप्ता जी के पैनल ने एक महत्वपूर्ण बात कही है कि हमारा पैनल जीत के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर कोई भी लाभ का पद ग्रहण नहीं करेगा इस बिंदु पर उनको बहुत अधिक समर्थन मिल रहा है बाकी नतीजे 17 अप्रैल 2022 को शाम तक खुल जाएंगे l

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *