महिला से अभद्रता करने के आरोप में BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

नोएडा: उत्तर प्रदेश में गौतबुद्धनगर जिले में पुलिस ने एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सत्तारूढ़ दल की स्थानीय इकाई ने उसे अपना सदस्य होने से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी फरार है। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकिता शर्मा ने बताया, “सेक्टर-98 -बी के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (किसी भी महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

PunjabKesari
आरोपी ने खुद को भाजपा के किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का बताया सदस्य
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ है जिसमें कथित रूप से दिख रहा है कि वह एक महिला के साथ बहस कर रहा है और कुछ ही देर में वह महिला के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर देता है। त्यागी ने सोशल मीडिया पर खुद को भाजपा के किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य और सत्तारूढ़ दल की युवा किसान समिति का राष्ट्रीय समन्वयक बताया है। इस घटना के बाद विपक्षी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है।

भाजपाई गुंडे प्रतिदिन बहन बेटियों का कर रहे अपमान!
सपा ने ट्विटर पर लिखा, “ उत्तर प्रदेश में सत्ता संरक्षित भाजपाई गुंडे प्रतिदिन बहन बेटियों का कर रहे अपमान! नोएडा के ओमेक्स सिटी में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी भद्दी-भद्दी गालियां, की अपमानजनक टिप्पणी। शर्मनाक! आरोपी भाजपा नेता को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई करे पुलिस।”

विधानसभा चुनाव में नोएडा से कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं पंखुरी पाठक ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि शहर में आम लोगों के खिलाफ भाजपा नेताओं का ऐसा व्यवहार सामने आया है। आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता भूपेंद्र जादौन ने भी घटना को लेकर त्यागी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

श्रीकांत त्यागी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नहीं: भाजपा
इस बीच, भाजपा की नोएडा इकाई के प्रमुख मनोज गुप्ता ने कहा कि त्यागी पार्टी से जुड़ा नहीं है। गुप्ता ने कहा, “वह करीब चार-पांच साल पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पार्टी में आया था, जो अब भाजपा छोड़ चुके हैं। त्यागी उनका शिष्य था और भाजपा का सदस्य नहीं था। उन्होंने कहा कि सराकर आरेापी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे।  फिलाहल पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तारी के दबिश दे रही है। शर्मा के घर से तीन गाड़ियों को पुलिस जप्त कर लिया है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिका कार्रवाई की जाएगी।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *