बिनौली। थाना बिनौली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने लोनी की महिला को गांव में लाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने थाने पर उसके नामदर्ज रिपोर्ट दर्ज कराकर कारवाई की मांग की है।
पीड़ित महिला ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह लोनी की रहने वाली है उसे गत दिन एक युवक बहला फुसलाकर अपने गांव ले आया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले को 376 की धाराओं में दर्ज किया है। सीओ बागपत देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

