नोएडा। नोएडा की ग्रांड ओमैक्स सोसायटी में महिला के साथ गालीगलौज करने के आरोपी राजनेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण कार्यो पर कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नेता के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दरअसल, आरोपी त्यागी ने अपने फ्लैट के आस-पास अवैध निर्माण कर रखा था। इतना ही नहीं इससे पहले रविवार शाम सोसायटी के अंदर 10 से 12 लोग घुस गए और पीड़िता का पता पूछने लगे जिस पर काफी बवाल हुआ। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि श्रीकांत त्यागी अभी फरार है जिसके लिए उत्तराखंड में तेजी से तलाश जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीकांत हरिद्वार में एक स्थान पर सीसीटीवी में भी कैद हुआ हैय नोएडा पुलिस की 7 टीम ऋषिकेश और हरिद्वार के आसपास मौजूद हैं।

नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने कहा, हमने परिवार को सुरक्षा दी हुई है और सोसायटी के बाहर हमने दोनों तरफ बैरिकेड लगा दी है और हम यहां आने वाले सभी लोगों की जांच कर रहे हैं। साथ ही हम श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर रहेंऔर उनकी अवैध संपत्ति को हमने जब्त किया है। इसके अलावा आरोपी व फरार राजनीतिज्ञ के दो वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी नेता के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है।