महिंदा,बासिल पर यात्रा प्रतिबंध 11 अगस्त तक बढ़ाया गया

कोलंबो।  श्रीलंका की सुप्रीम कोर्ट ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे पर लगाये गये यात्रा प्रतिबंध को 11 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है।

श्रीलंकाई सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में अपने अंतरिम आदेश में श्री महिंदा राजपक्षे और श्री बासिल राजपक्षे के 28 जुलाई तक अदालत की अनुमति के बिना देश छोड़ने पर रोक लगा दी ।

इस बीच श्रीलंका के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने गत नौ जुलाई को राजधानी कोलंबो में राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास को कथित रूप से आग लगाने के आरोप में मंगलवार को तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *