महाराष्ट्र में कोरोना 1111 नए मामले

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में कोरोना वायर के 1,111 नए मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि इस दौरान इससे राज्य में किसी मरीज की जान नहीं गयी है।
मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोविड-19 से अब तक 80,20,502 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 1,48,026 लोगों ने अब तक इस जानलेवा विषाणु के कारण जान गंवाई है।
इस बीच, राज्य भर में इस दौरान 1,474 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतोलों से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद राज्य में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 78,57,314 हो गई।
राज्य की रिकवरी दर 97.97 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत है।
बुलेटिन में कहा गया है कि वर्तमान में, राज्य भर के विभिन्न अस्पतालों में 15,162 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है।
इस बीच, राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में 42 नए मामले सामने आए, जिनमें 19 उस्मानाबाद जिला में, 12 मामले लातूर में, 8 मामले औरंगाबाद जिला में और 3 मामले बीड जिला में दर्ज किए गए हैं।
संतोष

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *