महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 1846 नये मामले , चार और मरीज की मौत

मुंबई।  महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1846 मामले सामने आये हैं तथा चार और मरीज की इस बीमारी से मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों की कुल संख्या 80,93,122 हो गयी है तथा 1,48,218 लोगों की अब तक इससे मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों में 2240 मरीज कोविड ठीक हुए और इसके साथ ही में इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 79,33,033 हो गयी है। वर्तमान में रिकवरी दर 98.02 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है।

राज्य में इस समय 11,871 सक्रिय मामले हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *