महाराष्ट्र में कोरोना के 830 नये मामले, एक और मरीज की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के 830 नये मामले, एक और मरीज की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण 830 नये मामले सामने आये हैं तथा इस दौरान एक और मरीज की इस बीमारी से मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों की कुल संख्या 80,48,285 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 1,48,105 लोगों की अब तक इससे मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों में 1024 मरीज कोविड ठीक हुए और इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 78,87,377 हो गयी है। वर्तमान में रिकवरी दर 98 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत है।

राज्य में इस समय 12,808 सक्रिय मामले हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *