महाराष्ट्र में कोरोना के 2962 नये मामले , छह और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के 2962 नये मामले , छह और मरीजों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों के घटते-बढ़ते क्रम में पिछले 24 घंटों में 2962 नये मामले सामने आये तथा छह और मरीजों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 79,85,296 हो गया है जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,47,940 हो गयी है। इसी अवधि में 3918 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 78,14,871 हो गयी है।

राज्य में अभी 22,485 सक्रिय मामले हैं और इसके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *