औरंगाबाद। महाराष्ट्र के नासिक जिले में भारी बारिश के बाद नदी के ऊपर बने बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से मराठवाड़ा क्षेत्र के जयकवाड़ी बांध का जलस्तर शुक्रवार को 57 प्रतिशत को पार कर गया।

कमांड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीएडीए) के अनुसार, सुबह 6 बजे तक जलाशय में कुल भंडारण पिछले साल 34.93 प्रतिशत की तुलना में इस बार 57.45 प्रतिशत हो गया।

जिले में 24 बांध हैं और नासिक में भारी बारिश हो रही है। गोदावरी का पानी गंगापुर और वैजापुर तालुका के विभिन्न गांवों में प्रवेश कर गया है। जिला कलेक्टर सुनील चव्हाण ने औरंगाबाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के साथ गुरुवार को इन गांवों का दौरा किया।
