महाराजा दक्ष प्रजापति चौक का अनावरण होगा 10 जुलाई को प्रजापति समाज जुटा तैयारियों में

गुडग़ांव। प्रजापति समाज की बैठक का आयोजन पटौदी चौक स्थित
प्रजापति चौपाल परिसर में अशोक कुमार खंडोदिया की अध्यक्षता में किया
गया। समाज के सक्रिय कार्यकर्ता व पूर्व नगर पार्षद धर्मवीर बाघोरिया ने
बताया कि महाराजा दक्ष प्रजापति चौक के अनावरण को लेकर बैठक में
विचार-विमर्श किया गया। अशोक कुमार खंडोदिया ने कार्यक्रम की रुपरेखा पर
प्रकाश डालते हुए बताया कि आगामी 10 जुलाई को महाराजा दक्ष प्रजापति चौक
पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र की परशुराम वाटिका में एक
जनसभा का आयोजन भी होगा, जिसमें समाज के गणमान्य वक्ता जनसभा को संबोधित
करेंगे तथा विशाल भण्डारे का आयोजन भी होगा। जिसमें समाज के लोग व
क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण करेंगे। पूर्व पार्षद बाघोरिया
ने बताया कि महाराजा दक्ष प्रजापति चौक के नाम को पारित कराने में
स्थानीय विधायक सुधीर सिंगला, नगर निगम की महापौर मधु आजाद व अन्य
पार्षदों का भी बड़ा सहयोग रहा। वे भी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के
रुप में शामिल होंगे और चौक का अनावरण करेंगे। प्रजापति सुधार समिति के
अध्यक्ष सुरेश कुमार, राजकुमार व अन्य पदाधिकारियों ने भी समाज के लोगों
से आग्रह किया है कि सभी इस कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लें और कार्यक्रम
को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दें। बाघोरिया ने बताया कि उन्होंने
अपने नवनिर्मित कार्यालय को महाराजा दक्ष प्रजापति चौक के अनावरण तक
प्रजापति समाज को बैठकें आदि करने के लिए उपलब्ध करा दिया है। समाज के
लोग जब चाहें उनके कार्यालय में बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की
तैयारियां कर सकते हैं। बैठक में समाज से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में
शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *