महमूदपुर, शिखेडा गांव के जंगल में दिखा तेंदुआ ग्रामीणों में दहशत

बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर शिखेडा के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है।बता दें कि अभी एक हफ्ता पहले ही किसान शोकिंद्र के खेत में बोंबिंदर नामक युवक गन्ने की बधाई कर रहा था। जैसे ही वह गन्ने के खेत में बधाई करते हुए आगे जा रहा था तभी उसे आगे से तेंदुआ आता हुआ दिखाई दिया जिसकी उसने वीडियो भी बना ली। और जंगल से भागकर गांव में तेंदुए के देखे जाने की सूचना दी थी। जंगल में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि एक हफ्ते पहले शुक्रवार की दोपहर बोबिंदर नामक युवक किसान शोकिंद्र के खेत में गन्ने की बंधाई कर रहा था जैसे ही वह गन्ने की बंधाई करते हुए खेत में आगे जा रहा था तभी उसे एक तेंदुआ आता दिखाई दिया जिसकी उसने छुपकर वीडियो बना ली और जंगल से भाग आया और तेंदुआ देखे जाने की सूचना गांव वालों को दी तेंदुआ देखे जाने की सूचना सुनकर गांव वालों में दहशत का माहौल व्याप्त है।वही दूसरी तरफ महमूदपुर शिखेडा गांव के जंगल में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुआ की तलाश की । लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। उधर ग्राम वासी गांव में रात में पहरा देकर रात कांट रहे हैं। महमूदपुर शिखेडा गांव घने जंगल के पास होने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।वही दूसरी और हरियाली पेट्रोल पंप मे लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुआ देखा गया है। क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने से दहशत का माहौल बना हुआ है। दूसरी तरफ वन विभाग की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *