महंगाई पर चर्चा के बीच अपना लाखों का बैग छिपाती दिखीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा? वीडियो वायरल

संसद में महंगाई पर चर्चा हुई। आम आदमी से जुड़ी इस मुद्दे पर माननीयों ने अपना कीमती वक्त निकालकर चर्चा की। ट्वीटर पर संसद में हुई महंगाई वाली चर्चा ने खूब सुर्खियां भी बटोरी। लेकिन इस महंगाई वाली चर्चा की चर्चा में रहने की वजह कुछ अलग ही रही। दरअसल, जिस वक्त महंगाई पर चर्चा हो रही थी। उस वक्त ही ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सांसद और फायर ब्रांड नेता महुआ मोइत्रा कैमरे के फ्रेम में थीं। जैसे ही महंगाई पर चर्चा शुरू हुई महुआ को लगा कि वो फ्रेम में हैं। उन्होंने फट से अपना बैग डेस्क से उठाकर नीचे रख दिया। वैसे तो देखने में ये एक आम घटना है लेकिन ट्विटर पर इसको लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। महुआ मोइत्रा जो बैग लेकर संसद भवन पहुंची थीं वो एक बड़ी ब्रैंडेड कंपनी का बैग था।

ये क्लिप सोशल मीडिया पर हंगामा मचाने के लिए काफी थी। इतना ही #LouisVuitton ट्विटर ट्रेंड में आ गया। घटना का वीडियो जंगल में आग की तरह फैल गया। नेटिज़न्स ने वीडियो साझा किया और टीएमसी सांसद को ट्रोल भी किया गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में मोहुआ मोइत्रा जिस लुइस वुइटन पर्स में नजर आ रही हैं, उसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *