मवाना। मवाना पुलिस ने सोमवार को मिल रोड से दो अभियुक्तों के साथ बड़ी मात्रा में अवैध पटाखों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी महोदय मवाना व क्षेत्राधिकारी मवाना के कुशल नेतृत्व द्वारा मुखबिर की सूचना पर मिल रोड मवाना से अभियुक्त शाहनवाज उर्फ बिट्टू के घर से अवैध पटाखों का निर्माण करते हुए अभियुक्त शाहनवाज उर्फ बिट्टू पुत्र मशकूर निवासी ग्राम सठला थाना मवाना मेरठ व नईम पुत्र स्वर्गीय जमील निवासी ग्राम सठला थाना मवाना मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। बिट्टू के घर की तलाशी में घर के अंदर से एक प्लास्टिक के बोरे में तैयार पटाखे तथा 10 प्लास्टिक के बोरों में अधबने पटाखे एवं नईम पुत्र स्वर्गीय जमील के घर की तलाशी में एक प्लास्टिक के बोरे में तैयार पटाखे व दो प्लास्टिक के बोरा में अधबने पटाखे बरामद किए गए हैं। शाहनवाज़ उर्फ बिट्टू पुत्र मशकूर निवासी ग्राम सठला थाना मवाना मेरठ व नईम पुत्र स्वर्गीय जमील निवासी ग्राम सठला थाना मवाना मेरठ को गिरफ्तार कर लिया गया है।और तलाशी में दो प्लास्टिक के बोरे अवैध आतिशबाजी पटाखे तैयार व 12 प्लास्टिक के बोरे अधबने पटाखे बरामद हुए।बरामद पटाखों से नमूने हेतु पटाखे लेकर शेष पटाखों को उपजिलाधिकारी मवाना की उपस्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ी व नगर निगम की जेसीबी को लेजाकर हस्तिनापुर नहर पुल के पास वन विभाग की खाली पड़ी जमीन में जेसीबी से गड्ढा खोदकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी भरवाकर सभी बरामद अवैध पटाखों तथा अन्य बरामद साम्रगी को नष्ट करवा दिया गया है।और अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोहर लाल थाना मवाना, हेड कांस्टेबल सुभाष ढकेरियां थाना मवाना, कॉन्स्टेबल राहुल कुमार थाना मवाना, कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार थाना मवाना मौजूद रहे।
