मर्मज्ञ पूज्य श्री प्रमोद सुधाकर महाराज जी द्वारा श्रीमद् भागवत का हुआ आयोजन

मर्मज्ञ पूज्य श्री प्रमोद सुधाकर महाराज जी द्वारा श्रीमद् भागवत का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर (संजय धीमान) l श्रीमद् भागवत भास्कर भागवत मर्मज्ञ पूज्य श्री प्रमोद सुधाकर महाराज जी ने सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया l तत्पश्चात व्यासपीठ पर विराजमान हो अपने मुखारविंद से राधा कृष्ण का संगीतमय वातावरण में अपनी मधुर वाणी से स्वरों की लहरी के माध्यम से मनभावन गायन किया उपस्थित जनसमुदाय को भक्ति रस में लीन करते हुए भाव विभोर कर दिया l

महाराज श्री ने क्रमबद्ध तरीके से संगीत की मधुर तान पर विभिन्न प्रदेशों की भाषाओं में राधा कृष्ण जी का गुणगान किया l

इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के फूलों से श्रोताओं ने आपस में प्रभु के भजनों पर होली खेली एवं डांडिया नृत्य किया l

संगीतमय भजन संध्या में भारत विकास परिषद के प्रांतीय दायित्व धारी श्री शरत चंद्रा जी, मेजर सत्य प्रकाश गौड़ जी, डॉक्टर आलोक भटनागर जी, डॉ आर के सिंह जी, श्री विनीत सिंघल जी, श्री अशोक कुमार गुप्ता जी, श्रीमती अनीता जंडियाल जी, श्री अंकुर दुआ जी, डॉक्टर सुभाष चंद्र शर्मा जी,श्री नवीन सिंगल जी, श्री शशिकांत मित्तल जी, अनुराग सिंघल, अचिन कंसल, अतिन संगल सीए राधेश्याम गर्ग का सानिध्य प्राप्त हुआ l

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष चंद गुप्ता, विष्णु स्वरूप अग्रवाल,लोकेश चंद्रा, अशोक तायल, राकेश कुमार मित्तल,एडवोकेट शिशु कांत गर्ग, डॉ अजय गर्ग, सीए अश्वनी वर्मा, डॉ विवेक कुमार, अवनीश गोयल, पंकज महेश्वरी, मनोज महेश्वरी, संदीप महेश्वरी, अनुज महेश्वरी, अशोक गर्ग,श्रीमती बृजबाला गुप्ता, श्रीमती प्रीति गोयल, डॉ बलजीत कौर, श्रीमती सुमन पालीवाल, श्रीमती रागिनी गर्ग, श्रीमती सुमन पालीवाल श्रीमती सारिका गुप्ता,श्रीमती उमा कालरा , श्रीमती गीता तायल आदि का विशेष सहयोग रहा l

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *