मन की बात ने दिया देश को नई प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा- सामोद कुमार दिवाकर

मन की बात ने दिया देश को नई प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा- सामोद कुमार दिवाकर

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का रविवार को देशभर में प्रसारण हुआ। इस अवसर पर मा. डॉ. सुरेंद्र चौधरी MLC विधायक सदस्य व विधान परिषद उत्तर प्रदेश भाजपा के एससी मोर्चा जिला कार्यालय प्रभारी व प्रतिनिधि सामोद कुमार दिवाकर ने कार्यक्रम को सुना। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने ‘मन की बात’ को देशवासियों के लिए प्रेरणा और जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया। सामोद कुमार दिवाकर ने कहा कि यह कार्यक्रम देशभर में चल रही सकारात्मक पहलों को एक साझा मंच प्रदान करता है और समाज में सकारात्मक सोच को मजबूत करने का कार्य करता है।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार प्रधानमंत्री ने ‘कैच द रेन’ अभियान के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया है, जो आज के समय में जल संकट और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके अनुसार यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करती है।

सामोद कुमार दिवाकर ने कहा कि ‘मन की बात’ हर बार नई जानकारी, नया उत्साह और नई प्रेरणा लेकर आता है। इसके माध्यम से देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भारत के नागरिकों द्वारा किए जा रहे स्वैच्छिक और नवाचारपूर्ण प्रयासों की जानकारी भी सामने आती है, जिससे समाज में जागरूकता और प्रेरणा का प्रसार होता है।

उन्होंने खेलों के क्षेत्र में प्रधानमंत्री की सोच की सराहना करते हुए ‘खेलो इंडिया’ अभियान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के चलते देश के युवा खेलों के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में आम नागरिकों के प्रेरणादायक कार्यों को सामने लाते हैं, जिससे समाज में सेवा, सहभागिता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। यह कार्यक्रम भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को भी दर्शाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि देशभर के नागरिक हर महीने के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि यह उन्हें सीधे प्रधानमंत्री के विचारों से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण के संदेश को समझने का अवसर प्रदान करता है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *