Posted inराज्य मतदान दल को धमकाने के आरोपी का अवैध मकान जमींदोज Posted by admin July 5, 2022No CommentsPosted inराज्य शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के ग्राम बिलराई में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान कराने आए दल को धमकाने एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी का अवैध मकान को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि आरोपी वीरेंद्र प्रताप सिंह परमार ने ग्राम बिलराई में शासकीय भूमि पर अवैध मकान का निर्माण किया था, जिसे कल पिछोर के राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने बुलडोजर चलाकर गिरा दिया और शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। बताया गया है कि एक जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान इस आरोपी द्वारा मतदान कराने गए दल के सदस्यों को धमकाया गया था और शासकीय कार्य में बाधा भी पहुंचाई गई थी। उस मामले में आरोपी पर प्रकरण दर्ज किया गया था। Post Views: 11 admin View All Posts Post navigation Previous Post अमरावती केमिस्ट हत्या मामले में NIA की कार्रवाई, सभी 7 आरोपियों को हिरासत में लियाNext Postकोविड टीकाकरण में 198.09 करोड़ टीके लगे
आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि आरोपी वीरेंद्र प्रताप सिंह परमार ने ग्राम बिलराई में शासकीय भूमि पर अवैध मकान का निर्माण किया था, जिसे कल पिछोर के राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने बुलडोजर चलाकर गिरा दिया और शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। बताया गया है कि एक जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान इस आरोपी द्वारा मतदान कराने गए दल के सदस्यों को धमकाया गया था और शासकीय कार्य में बाधा भी पहुंचाई गई थी। उस मामले में आरोपी पर प्रकरण दर्ज किया गया था।