मकान में चार लाख की नकदी एवं आभूषण चोरी
Economic crime. Business man thief criminal wearing disguise eye mask running carrying big sack full of cash money packs falling from it. Robber carrying loot steal. Flat style vector character isolated illustration

मकान में चार लाख की नकदी एवं आभूषण चोरी

अलवर। राजस्थान के अलवर में एनईबी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोना बिहार इलाके में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाते हुए चार लाख की नकदी, सोने चांदी के गहने, फर्म की चेक बुक सहित अन्य समान चुरा लिया।
पुलिस के अनुसार कल रात हुई इस घटना की जानकारी चंडीगढ़ घूमने गए मकान मालिक को लगी। जिस पर मकान मालिक धर्मवीर भाटी ने अपने रामगढ़ निवासी भांजे को मौके पर भेजा।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं जांच शुरू की। देर रात को चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी सूचना उनके मामा धर्मवीर भाटी के द्वारा उन्हें दी गई जिस पर वह रामगढ़ से यहां मौके पर पहुंचे। यहां आकर देखा तो मकान का मुख्य दरवाजा खुला था और दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था।
अंदर जाने पर बंद कमरे का ताला भी टूटा मिला। अलमारी के रैक खुले पड़े थे। जिनमें फर्म के साइन हुए चेक सहित खाली चेक गायब मिले इसके अलावा करीब चार लाख की नगदी गहने एवं अन्य सामान भी गायब मिला।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *