मंदिर में चल रहा था भजन-कीर्तन, व्यक्ति तेजधार हथियार लेकर पहुंच गया

मंदिर में चल रहा था भजन-कीर्तन, व्यक्ति तेजधार हथियार लेकर पहुंच गया

हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल की मुंडखर पंचायत में मंदिर में चल रहे भजन-कीर्तन के दौरान उस समय भक्तिमय वातारण दहशत में बदल गया जब एक व्यक्ति अचानक मंदिर में पहुंचकर गाली-गलौच और तेजधार हथियार लेकर पहुंच गया। सोमवार रात मुंडखर पंचायत के नैली गांव में स्थानीय निवासी पवन कुमार पुत्र विधि चंद ने मंदिर में भजन कीर्तन कर रही महिलाओ और बच्चों को गाली गलौच और तेजधार हथियार दिखाने लग पड़ा। व्यक्ति की इस हरकत से मंदिर परिसर में दहशत के माहौल बनने से लोगों ने पुलिस को बुलानी पड़ी। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी कोर्ट ने आरोपी को हिदायत देकर छोड़ा था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *