मंदिर की सीढ़ियों पर ‘मुन्नी बदनाम हुई’ डांस, हिंदूवादी संगठन उबले; गृह मंत्री ने दिया FIR का आदेश

मंदिर की सीढ़ियों पर ‘मुन्नी बदनाम हुई’ डांस, हिंदूवादी संगठन उबले; गृह मंत्री ने दिया FIR का आदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज बताया कि उन्होंने छतरपुर के देवी मंदिर परिसर में अमर्यादित वस्त्र पहन कर डांस करने वाली युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं।
डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि युवती ने मंदिर परिसर में जैसे कपड़े पहने हैं और जिस प्रकार के दृश्य फिल्माए हैं, वे आपत्तिजनक हैं।
उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी ऐसे ही मामले में आपत्ति की थी। इसके बावजूद ऐसा मामला सामने आया है। इसके चलते उन्होंने छतरपुर एसपी को युवती पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
छतरपुर के लवकुश नगर के एक मंदिर में युवती नेहा मिश्रा ने देवी मंदिर की सीढ़ियों पर अश्लील डांस करते हुए एक वीडयो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई थी।
गरिमा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *