मंडप तक BMW लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, शुरू हो गया हंगामा

मंडप तक BMW लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, शुरू हो गया हंगामा

गुजरात। गुजरात के आणंद के नापाडवांटा गांव का एक मामला खूब वायरल हो रहा है। यहां एक शादी के लिए दूल्हा बीएमडब्ल्यू कार में सवार होकर आया था।

लेकिन गांव का रास्ता इतना खराब और छोटा था कि शादी स्थल तक इस पर जा पाना संभव ही नहीं था। इसके बाद बाइक की मदद से दूल्हे को वहां ले जाया गया और दोनों परिवारों ने हंसी-खुशी सभी रस्में पूरी कीं।

लेकिन विदाई से कुछ देर पहले दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गईए जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन की लौट गया।

दूल्हे पक्ष ने आरोप लगाया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने शराब पी रखी थी और वे इस जिद पर अड़ गए थे कि जब तक बीएमडब्ल्यू कार मंडप तक नहीं आएगी, वे अपनी बेटी को विदा नहीं करेंगे।

दूल्हे पक्ष ने कहा कि रास्ता छोटा होने के कारण ही उन्हें बाइक से आना पड़ा। अगर वे लोग रास्ता चौड़ा करवा देंगे तो बीएमडब्ल्यू कार को मंडप तक ले आएंगे।

इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट और गालीगलौज तक पहुंच गई। जिसके कारण दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी।

दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उनके साथ जमकर मारपीट की गई। दूल्हे के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि यह झगड़ा कार की वजह से हुआ।

रास्ता छोटा होने के कारण ऐसा नहीं हो सका। जबकि दुल्हन पक्ष ने दहेज मांगने के आरोप लगाए हैं। कहा कि दूल्हे वाले दहेज की मांग कर रहे थे। रुपयों के साथ बाइक भी मांगी।

दूल्हे की बहन भूमि पढ़ियार का कहना है कि शांति से सभी रस्में पूरी हो गईं थीं। कार को अंदर लाने को लेकर विवाद हो गया था। दुल्हन के पिता तखासिह परमार ने बताया कि वे लोग बिना दुल्हन लिए चले गए।

लड़की की मां का कहना है कि लड़के वालों ने दो लाख और बाइक मांगी। पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *