भोपाल में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 101 हुए

भोपाल में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 101 हुए

भोपाल। भोपाल में कोरोना संक्रमण के 16 नए मामले सामने आने के बाद सक्रिय मामले बढ़कर 101 हो गए हैं, जिनमें से चार अस्पताल में भर्ती हैं।
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से देर रात मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार 306 सैंपल की जांच में 16 संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमण दर लगभग 5 प्रतिशत है। हालाकि इनमें से कोई विशेष गंभीर नहीं हैं। सभी को सर्दी जुकाम और बुखार की शिकायत के बाद जांच में वे संक्रमित मिले।
कुल 101 में से चार अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि शेष 97 का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक एक लाख 73 हजार 68 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिनमें से एक लाख 71 हजार नौ सौ 26 इस संक्रमण को मात देने में सफल रहे हैं। जिले में अब तक 23 लाख 56 हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला और 21 लाख 61 हजार से अधिक लोगों को दूसरा डोज भी लगाया जा चुका है। प्रीकॉशन डोज लेने वालों की संख्या एक लाख 08 हजार है।
वहीं राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 415 हैं, जिनमें इंदौर जिले के 134 संक्रमित शामिल हैं। वर्तमान में कुल 52 में से लगभग 24 जिलों में सक्रिय मामले हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *