भीलवाड़ा में एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में एक युवक के रात में घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास एवं तेजाब डालकर जला देने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता के पुलिस अधीक्षक को शिकायत करने पर उनके आदेश पर इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। मामले के अनुसार प्रताप नगर थाना इलाके में रह रही युवती ने गोविन्द नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि वह करीब दो माह से परिवादिया के पीछे पड़ा है और पूर्व में भी उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है जिसकी रिपोर्ट पुलिस को दी, लेकिन आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमका कर रिपोर्ट वापस उठवा ली। इसके बावजूद गोविंद जाट आये दिन उसे परेशान करता रहा है। शुक्रवार रात करीब दस बजे पीड़िता अपने मकान में थी, तभी आरोपी उसके मकान में घुस गया और चाकू दिखाकर जान से मारने का भय बताकर दुष्कर्म करने की कोशिश की।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई या किसी को बताया तो तेजाब डालकर जला देने और बदनाम करने की धमकी भी दी।
मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक शहर नरेंद्र दायमा कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *