भीलवाड़ा जिले में दो हादसों में एक शिक्षक सहित दो की मौत

भीलवाड़ा जिले में दो हादसों में एक शिक्षक सहित दो की मौत

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में दो अलग अलग हादसों में एक शिक्षक सहित दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार करौली जिला निवासी और रायपुर क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापक राकेश कुमार मीणा देर रात बाइक से कहीं जा रहे थे कि करेड़ा थाना सर्किल में सोमवार देर रात सबलपुरा चौराहा क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में श्री मीणा की मृत्यु हो गई। सूचना पर करेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को करेड़ा अस्पताल के शवगृह पहुंचाया।
एक अन्य हादसे में बदनौर निवासी प्रहलाद सिंह (20) जगदीश सिंह जगपुरा से लौट रहा था कि गत देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 148 डी पर टोल प्जाजा से पहले बरालिया चौराहे क्षेत्र में उसकी स्कूटी एक पिकअप की चपेट में आ गई। हादसे में प्रहलाद सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से आसींद अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *