भीलवाड़ा जिले में अवैध गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की हनुमाननगर थाना पुलिस ने करीब अस्सी किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
थानाप्रभारी हरीश सांखला ने बताया कि एक सूचना पर विशाखापट्टनम से किशनगढ़ ले जाए जा रहे 78 किलो गांजे के साथ ट्रेलर को जब्त कर उसके चालक और मालिक को मंगलवार शाम को कोटा-जयपुर हाइवे पर गिरफ्तार कर लिया गया ।
पूछताछ करने पर चालक ने खुद को भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा थाने के लसाडिय़ा गांव का निवासी विमल गिरी एवं ट्रेलर मालिक ने अपने को सुरसुरा, अजमेर निवासी धारुराम बताया। पुलिस ने ट्रेलर की तलाशी ली तो उसमें भरे सफेद पाउडर के थेलों के बीच छिपा कर रखे दो थेलों में रखा 78 किलो 200 ग्राम गांजा मिला। ये गांजा पांच-पांच किलो के पैकेट में था। पुलिस ने गांजा सहित ट्रेलर को जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपितों ने यह गांजा विशाखापट्टनम से भरकर किशनगढ़ में सप्लाई देने के लिए ले जाना बताया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *