मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल) भारत विकास परिषद संकल्प मुजफ्फरनगर द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम जनपद मुजफ्फरनगर के एक होटल में आयोजित हुआ। जिसमें देश की आजादी में क्रांति के वीर शहीदों को शत-शत नमन वंदन एवं स्मरण करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भारत विकास परिषद संकल्प परिवार शहीदों को समर्पित एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में चंचल सक्सेना डायरेक्टर एस डी पब्लिक स्कूल रही मुख्य अतिथि का परिषद परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह मोतियों की माला शाल देकर सम्मानित किया गया एवं शिक्षा के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। सभी आए हुए अतिथि गणों ने अपने अपने विचार रखे कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कमल गोयल कोषाध्यक्ष गौरव बंसल महिला संयोजिका प्रीति गोयल सचिव अश्वनी वर्मा कार्यक्रम चेयरमैन जगदीश पालीवाल एवं सुमन पालीवाल कार्यक्रम संयोजक परविंद सिंघल रेखा सिंह सिंघल एस एस दास ट्रस्ट के संस्थापक एडवोकेट संदीप दास डॉ विवेक कुमार जो जल लेटर पर तो उसके अलावा सुरेंद्र अरोड़ा शिशु कांत गर्ग नीरज अग्रवाल विष्णु स्वरूप आदि गणमान्य लोग एवं स्कूली छात्र छात्राएं और भारत विकास परिषद से जुड़े लोग मौजूद रहे।


