भारत विकास परिषद अमेटी मुजफ्फरनगर की एक साधारण सभा का आयोजन

भारत विकास परिषद अमेटी मुजफ्फरनगर की एक साधारण सभा का आयोजन

मुजफ्फरनगर ( मो सुहैल ) भारत विकास परिषद अमेटी मुजफ्फरनगर की एक साधारण सभा का आयोजन रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया। सर्वप्रथम सभी सदस्यों द्वारा गणेश वंदना के साथ सभा का शुभारंभ किया गया।निवर्तमान अध्यक्ष नवनीत मित्तल द्वारा टीम 2022-23 को भारत विकास परिषद अमेटी का कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण करने पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई। भारत विकास परिषद जिला मुजफ्फरनगर सचिव अतिन संगल द्वारा टीम 2022-23 के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल को,प्रांतीय सचिव अमित तायल द्वारा 2022-23 के सचिव अभिलक्ष मित्तल,प्रांतीय सचिव रक्तदान शलभ गर्ग द्वारा 2022-23 के कोषाध्यक्ष मितिन मित्तल,पूर्व अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा महिला संयोजिका प्रतिनिधि उमंग गोयल को मंचासीन किया गया।
सचिव अभिलक्ष मित्तल द्वारा आगामी सत्र के लिए इंस्टॉलेशन के एजेंडे सहित कई प्रस्ताव सदन के समक्ष रखे गए जिसे संपूर्ण सदन ने करतल ध्वनि मत से पारित किया साधारण सभा के दौरान भारत विकास परिषद अमेटी के सदस्य अंशुल जैन राहुल गोयल, मनोज गोयल, विवेक गुप्ता, नितिन गुप्ता, अनुज गर्ग अकुल अग्रवाल रोबिन गर्ग, विभोर गुप्ता, गौरव गर्ग अंकित गोयल सहित सभी अमेटी परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *