भारत के लिए T20 में तेज अर्धशतक लगाने वाले 3 खिलाड़ी, सूर्या के हाथों टूटने से बचा युवी का रिकॉर्ड

भारत ने दूसरे टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 16 रन से हराया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 237 रन बनाए। ये बहुत बड़ा स्कोर था और इसका पूरा श्रेय सूर्यकुमार यादव को जाता है। सूर्या इस समय प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। 33 मैच अभी तक उन्होंने खेले हैं और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। नंबर-4 पर आकर वो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं। उन्हें भारत का 360 डिग्री प्लेयर कहा जाता है। सूर्या ने 22 गेंदों में 61 रन बनाए। पांच चौके और पांच सिक्स उन्होंने लगाए। अब वो भारत की तरफ से सबसे तेज टी-20 अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप-3 में आ गए है। आइए आपको बताते हैं टीम इंडिया की तरफ से ये कारनामा करने वाले खिलाड़ी कौन-कौन है।
19 सितंबर 2007 को युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में कहर बरपाया था। इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए युवराज सिंह ने सिर्फ 12 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था। ये वही मुकाबला है जिसमें उन्होंने तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदों पर लगातार छह सिक्स लगाए थे। पिछले 15 साल से युवराज के इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाया है।
युवराज की ये पारी आज भी फैंस याद करते हैं।

2) सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में 18 गेंदों में टी-20 इंटरनेशनल करियर का नौवां अर्धशतक जड़ा। वह टी-20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली दूसरे बल्लेबाज बन गए है। सूर्या ने इस मुकाबले में 61 रन बनाए। उनकी इसी पारी की बदौलत भारत ने मैच में 237 रन बनाए। सूर्या का ये टी-20 में ये 33वां मैच था। अपने छोटे से करियर में उन्होंने ये बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

 

3) केएल राहुल

राहुल ने ये कारनामा पिछले साल दुबई में टी-20 वर्ल्ड कप में किया था। स्कॉटलैंड के खिलाफ राहुल ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। युवराज के बाद पहले दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर थे। उन्होंने 19 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। पिछले साल केएल राहुल ने उन्हें पीछे किया था। अब इस बार सूर्या ने इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे कर अपना कद और ऊंचा कर दिया। राहुल का टी-20 करियर भी अभी तक बहुत ही शानदार रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *