मेरठ। भारतीय किसान यूनियन( अजगर ) पवन गुर्जर व पश्चिमी प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश जिलाध्यक्ष ने मेरठ नगर निगम के द्वारा निजी कम्पनी से डौर टू डौर कूड़ा उठाने को लेकर यूज़र चार्ज वसूलने को लेकर मेरठ नगर निगम में भारी धरना प्रदर्शन व विरोध कर 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया। यूज़र चार्ज पूर्णता समाप्त करने की माँग की साथ ही नगर निगम में सभी डिपो पर चलने वाली गाड़ियों में GPS एक्टिवेट कर डीज़ल में हो रही गड़बड़ी को रोकने की माँग की व नगर निगम क्षेत्र में टूटी हुई सड़कों को जल्द बनाने की माँग की मेवला फ्लाईओवर से नूरनगर पुलिया तक सड़क निर्माण की माँग की ।गौवंशो में तेज़ी से फैलने वाली लंपी नामक बीमारी को लेकर जागरुक करने के साथ गौवंशो की जाँच के साथ टीका पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की माँग की।महानगर अध्यक्ष रवींद्र सिंह ,नितिन कसाना ,निशांत भड़ाना ,अमजद अली ,ललित विकल ,हर्ष ,अंकित ,सुमित ,नरेंद्र ,सालिक ,जावेद ,रोहित ,गौरव आदि किसान नेता उपस्थित रहे।
